{"_id":"5b3535b34f1c1bf76e8baa27","slug":"11530213811-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता--
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। तहसील के कार्यालयों में फैले कथित भ्रष्टाचार और अधिकारियों का कर्मचारियों पर अंकुश न होने का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारियों को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और दो दिन तक सांकेतिक हड़ताल पर रहने की घोषणा की।
बार वेलफ़ेयर एसोसिएशन की बैठक बार अध्यक्ष एम जहूर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि तहसील के समस्त कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिकारी समय पर कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं, जिस वजह से वादकारियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने तहसील में घूम कर भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। इस दौरान उमेश चंद्र शर्मा, राशिद अली गौस, ताहिर हसन खां, पंकज जोशी, मोहम्मद जान, इरशाद अहमद, जफरुद्दीन ख़ब, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, दिलीप अरोरा, आसिफ अंसारी, मोहम्मद आरिफ, सलीम अंसारी, मोहम्मद जुनैद, महेंद्र सिंह और मोहम्मद फारुख सहित अन्य कई अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने अधिवक्ताओं के आरोप को बेबुनियाद बताया।