{"_id":"5b2bd9274f1c1bca228b6c57","slug":"11529600295-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री बंजार में रखेंगे कई योजनाओं की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री बंजार में रखेंगे कई योजनाओं की नींव
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बंजार में रखेंगे
कई योजनाओं की नींव
दौरे को लेकर बंजार भाजपा मंडल की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। भाजपा मंडल बंजार की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर चर्चा की गई। 23 जून को बंजार में मुख्यमंत्री कई योजनाओं की नींव रखेंगे। ऐेसे में मुख्यमंत्री से बंजार की जनता भी काफी उम्मीद लगाए बैठी है। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार बंजार दौरे पर आएंगे।
मुख्यमंत्री बंजार कलाकेंद्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहनी में 33 केबी सब स्टेशन का शिलान्यास, तांदी सड़क की टारिंग द्वितीय चरण के कार्य का शुभारंभ करेंगे। बंजार विकास खंड कार्यालय के नए भवन की नींव रखने के बाद शाईरोपा में वन्य प्राणी रेंज में 4 करोड़ से बनने वाले भवन का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही दयोरी कलवारी में नेचर पार्क की भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से बंजार में करोड़ों के विकास कार्यों की नींव रखी जाएगी।
इस दौरान बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, महिला मोर्चा अध्यक्षा लीना ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ध्यान सिंह, तेजा सिंह, विजय ठाकुर, पद्म देव शर्मा, प्रधान खाड़ागाड़ जय सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, केवल ठाकुर, प्रधान चैहणी शेर सिंह, कैप्टन लाल चंद ठाकुर, प्रधान कलवारी गणदेव मियां, उपप्रधान तांदी पंचायत जगदीश ठाकुर, बीडीसी सदस्य विजय ठाकुर, अनीता नेगी, पूर्व प्रधान कांता राणा, पूर्व पार्षद वंदना शर्मा, पोशी देवी और बीडीसी सदस्य पूर्वा देवी आदि मौजूद रहे।