{"_id":"5b2503c14f1c1b53268b658b","slug":"11529152449-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जलोड़ी जोत में होने लगा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जलोड़ी जोत में होने लगा ट्रैफिक जाम
Updated Sat, 16 Jun 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जलोड़ी जोत में होने लगा ट्रैफिक जाम
सैर सपाटे और पिकनिक के लिए रोज पहुंच रहे सैकड़ों लोग
भारी ट्रैफिक को देखते हुए लोगों ने की ट्रैफिक पुलिस की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलोड़ी दर्रा में अब ट्रैफिक जाम लगने लगा है। औट-आनी-सैंज नेशनल हाईवे-305 स्थित जलोड़ी दर्रा में रोज जाम लगने से पर्यटकों के साथ आम लोगों को भी काफी परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को भी जलोड़ी दर्रा में लंबा जाम लगा रहा।
जिला मुख्यालय कुल्लू से आनी, रामपुर, बागीपुल तथा दलाश के बीच वाली एक दर्जन बसों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह न होने से यहां पर्यटक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने को मजबूर हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर, रघुपुर तथा सोझा की हसीन वादियों को देखने के लिए रोजाना सैकड़ों पर्यटक वाहन जलोड़ी दर्रा पहुंच रहे हैं। इन दिनों माता बूढ़ी नागिन के दर्शन के लिए सैकड़ों लोग सरयोलसर पहुंच रहे हैं। जिसके चलते जलोड़ी दर्रा में ट्रैफिक में भारी वृद्धि हुई है। कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के लोगों में माता बूढ़ी नागिन में प्रति भारी आस्था है। ऐसे में यहां उपरोक्त क्षेत्रों के ग्रामीण लोग माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं। साथ ही स्कूल-कॉलेज के टूअर भी पिकनिक के लिए जलोड़ी दर्रा और सरयोलसर की वादियों को निहारने के लिए आ रहे हैं।
वहीं इस संबंध में भागे राम राणा, अनिल कुमार, सेस राम राणा, पूर्व प्रधान मंगत राम, बेली राम, उपप्रधान बुद्धि सिंह राणा, पिंकू और मोहर सिंह के अनुसार शनिवार को कुल्लू-रामपुर रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस करीब 40 मिनट तक फंसी रही। पर्यटकों ने अपने वाहनों को बीच सड़क में ही पार्क कर रखा था। इस दौरान पर्यटकों के साथ वाहन चालकों की कहासुनी भी हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन कुल्लू से मई, जून और जुलाई माह तक जलोड़ी दर्रा में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने की मांग की है।