{"_id":"5abb7f794f1c1b2c4e8b4c71","slug":"11522237305-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सीजन के लिए संवरने लगी पर्यटन नगरी मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सीजन के लिए संवरने लगी पर्यटन नगरी मनाली
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Manali City
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। आगामी पर्यटन सीजन के लिए मनाली के पर्यटन व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मनाली के होटलियरों, रेस्तरां और होम स्टे मालिकों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सजाना संवारना आरंभ कर दिया है। कारोबारियों को आने वाले पर्यटन सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। होटलियरों ने रंगरोगन के साथ होटलों और रेस्तरां में नया फर्नीचर लगा रहे हैं। इसके साथ पुराने टीवी की जगह एलसीडी भी लगाई जा रही है।
मनाली के पर्यटन व्यवसायी प्रवीण फैके, अजय ठाकुर, संजय कुमार, नारायण सिंह तथा विनित मेहंदी रत्ता ने बताया कि आने वाले पर्यटन सीजन के लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है। रेस्तरां में सिटिंग प्लान को और भी बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनाली में पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। देश के निचले इलाकों में गर्मी का प्रकोप अधिक बढ़ गया है।
समर सीजन मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के सभी होटलियर को इस साल भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इस साल बर्फबारी कम होने से पर्यटक अप्रैल माह में रोहतांग का दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मनाली के होटलियरों की ओर से मनाली में आने वाले सैलानियों को आधुनिक सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कुल्लू मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पर्यटन सीजन के लिए मनाली का पर्यटन व्यवसायी उत्साहित हैं। मनाली के होटलियरों, ट्रेवल एजेंट, रेस्तरां मालिक, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, राफ्टर और टैक्सी यूनियन ने भी सभी प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गए हैं।