{"_id":"5a8c48784f1c1ba2268bb5aa","slug":"11519143032-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब अध्यापक बच्चों के साथ करेंगे दोपहर का भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब अध्यापक बच्चों के साथ करेंगे दोपहर का भोजन
Updated Tue, 20 Feb 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
mid day meal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हाई स्कूल चेष्टा में जातीय भेदभाव का मामला सामने आने के बाद अब उपायुक्त कुल्लू युनूस हरकत में आ गए हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं। जिससे सद्भाव के साथ आपसी भाई चारा बरकरार रहे। जातीय भेदभाव को रोकने के लिए टीमें गठित की जाएंगी। जो मिड डे मील चखेंगी और अन्य चीजों का भी जायजा लेंगी। चेष्टा हाई स्कूल में जातीय भेदभाव मामले में डीसी युनूस सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। इस तरह की घटना अन्य स्कूलों में रोकने के लिए अब वह खुद भी मोर्चा संभालेंगे। सरकारी स्कूलों में तैनात अध्यापकों को भी दोपहर का भोजन बच्चों के साथ करने के निर्देश दिए जाएंगे और टिफिन शेयर करने के लिए कहा जाएगा। जिससे इस तरह की घटना को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। स्कूलों में प्रार्थना सभा व मिड डे मील के दौरान बच्चों को नैतिक शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए भी स्कूलों को निर्देश दिए जाएंगे। सामान्यत: अध्यापक व बच्चे अलग-अलग दोपहर का भोजन करते हैं। इससे भी जातीय भेदभाव होने की संभावना रहती है और बच्चों में हीन भावना उत्पन्न होती है। ऐसे में इन चीजों को दूर करने के लिए डीसी युनूस स्वयं भी स्कूलों में जाकर मिड डे मील चखेंगे और टीम भी इस कार्य को करेगी।
उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा लाइव प्रसारण के दौरान हाई स्कूल चेष्टा में जातीय भेदभाव का मामला सामने आया था। जिस पर अब जांच की जा रही है। वहीं इस संबंध में डीसी युनूस ने कहा कि अध्यापकों को बच्चों के साथ दोपहर का भोजन करने के लिए कहा जाएगा। प्रार्थना सभा व मिड डे मील के दौरान बच्चों को जागरूक किया जाएगा। हाई स्कूल चेष्टा में जातीय भेदभाव मामले में मैजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट मिलना बाकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।