{"_id":"59f5c5b94f1c1b9e678b8244","slug":"11509279161-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में संकरी सड़कों से नहीं बढ़ेगा पर्यटन : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में संकरी सड़कों से नहीं बढ़ेगा पर्यटन : नड्डा
Updated Sun, 29 Oct 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगवैली/बजौरा कुल्लू।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक जेपी नड्डा ने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए कई मुद्दे उछाले जाते हैं। इधर-उधर मत देखना, बस नौ तारीख पर नजर रखना। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कुल्लू की अनदेखी की है। संकरी सड़कों से पर्यटन नहीं बढ़ सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल को कई तोहफे दिए हैं। उन्होंने भल्याणी में कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह और बजौरा में बंजार विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी के पक्ष में प्रचार किया।
कुल्लू के लगवैली और बजौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के सीएम समेत मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हैं। जबकि जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूल में शिक्षक, अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं, लेकिन चुनावी रणनीति के तहत घोषणाएं की गई है। केंद्र में हमेशा भाजपा सरकार आने पर हिमाचल में अथाह विकास हुआ है। जबकि यूपीए सरकार ने इसके विपरीत कार्य किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पर्यटन, बेरोजगारी संबंधी समस्याओं के मूल में जाना होगा। तभी इसका निवारण हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस सरकार के पांच साल भ्रष्टाचार में ही खत्म हो गए। केंद्र सरकार के माध्यम से हिमाचल में अथाह विकास हुआ है। एक साल में तीन मेडिकल कॉलेज खोलकर दिए हैं।
विज्ञापन
कुल्लू में भी भाजपा सरकार के माध्यम से ही विकास होगा। जनता को घर द्वार ही सुविधाएं मिलेंगी। राज्य से बाहर नहीं जाना होगा। भल्याणी में हुई जनसभा में जेपी नड्डा ने हिमाचल में भाजपा सरकार बनने पर महेश्वर सिंह को अच्छा ओहदा देने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि महेश्वर सिंह की वरिष्ठता को भाजपा समझती है और जानती भी है। इस वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए सरकार में योगदान होता है। बजौरा में हुई जनसभा में बंजार से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन समेत अन्य मौजूद रहे।