फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कांग्रेस-भाजपा ने एक बार फिर पुराने योद्धाओं पर खेला दाव

कांग्रेस-भाजपा ने एक बार फिर पुराने योद्धाओं पर खेला दाव

Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा ने एक बार फिर पुराने योद्धाओं पर खेला दाव
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कांग्रेस और भाजपा ने सियासी रणक्षेत्र में एक बार फिर अपने पुराने योद्धाओं को उतारा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक रवि ठाकुर ओर भाजपा के पूर्व मंत्री मार्कंडेय का चुनाव में सीधी टक्कर है। 2012 के चुनाव में रवि ठाकुर ने मार्कंडेय को 3696 वोटों से शिकस्त देकर कांग्रेस का परचम लहराया था।
विज्ञापन

चुनाव में रवि ठाकुर को 10187 और मार्कंडेय को 6491 वोट पड़े। हालांकि पिछला विधानसभा हारने के बावजूद भाजपा हाईकमान ने पूर्व मंत्री मार्कंडेय पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें सियासी मैदान में उतारा है। 2003 में जनजातीय विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कमल खिलाने वाले मार्कंडेय पर भाजपा ने फिर दांव लगाया है। मार्कंडेय ने नामांकन भरने से पहले ही अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जबकि रवि ठाकुर शनिवार को नामांकन भरने के बाद प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं। साल 1998 में भी रवि ठाकुर और मार्कंडेय विधानसभा चुनाव लड़े थे। उस दौरान मार्कंडेय ने 5113 वोट लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर रघुवीर सिंह को महज 646 वोटों से हराया था। रघुवीर को 4467 मत मिले थे। तब आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाले रवि ठाकुर को 3970 वोट मिले। रवि ठाकुर अब तक दो चुनाव लड़े हैं। जिसमें उन्हें एक में हार और एक में जीत हासिल हुई है। वहीं मार्कंडेय अब तक चार बार चुनाव में उतरे हैं और 2 बार जीते तथा 2 बार हारे हैं। जनता और प्रशासन में मार्कंडेय की छवि दबंग नेता के तौर पर बनी है। वहीं रवि ठाकुर मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed