फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1.12 lakh boxes of apples reached the markets of Lulla district

Kullu News: ल्लू जिले की मंडियों में पहुंचे सेब के 1.12 लाख बॉक्स

Thu, 24 Jul 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
1.12 lakh boxes of apples reached the markets of Lulla district
खेगसू मंडी में 80 फीसदी और चौरीबिहाल में सबसे कम
विज्ञापन

500 से अधिकतम 3800 रुपये प्रति 20 किलो के मिले दाम

बलदेव राज
कुल्लू। जिला कुल्लू में सेब सीजन की शुरूआत हो चुकी है। सब्जी मंडियों में अब तक 1,12,640 सेब बॉक्स पहुंच चुके हैं। सबसे अधिक सेब की आनी की खेगसू सब्जी मंडी में आया है। सब्जी मंडी दूसरे नंबर पर रही है।
मनाली की चौरीबिहाल में सबसे कम आया है। सीजन के शुरूआती दौर में सेब के उम्दा दाम बागवानों को मिल रहे हैं। सेब की 65 लाख पेटियों के उत्पादन का इस बार अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी भुंतर में अब 500 से लेकर 3800 रुपये तक 20 किलो सेब का बॉॅक्स बिका है। सब्जी मंडी बंजार में 400 से लेकर 1200 रुपये तक, आनी की खेगसू मंडी में 600 से 2800 रुपये तक, सब्जी मंडी बंदरोल में 400 से 4100 रुपये तक प्रति 20 किलो का बॉक्स बिका है। सब्जी मंडी शाट में 1000 से 3800 रुपये, कुल्लू में 500 से 3800 रुपये तक यह दाम रहा। आनी में ही 80 फीसदी खेप मंडी में पहुंची है। जबकि कुल्लू, बंजार, मनाली में सीजन अगस्त के पहले सप्ताह से गति पकड़ेगा। सेब सीजन में जिस तरह से बागवानों को दाम मिल रहे हैं, बागवान को इस बार सीजन अच्छा रहने का अनुमान है। कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने कहा कि सेब सीजन के दौरान बागवानों को किसी तरह की समस्या पेश न आए, इसके लिए संगठन बागवानों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------
सब्जी मंडियों में अन्य फलों के साथ सेब की आमद भी शुरू हो गई है। अब तक एक लाख से अधिक सेब बॉक्स मंडियों में पहुंच चुके हैं।
-शगुन सूद, एपीएमसी सचिव, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति


किस मंडी में कितना पहुंचा सेब
सब्जी मंडी भुंतर 7510 बॉक्स, सब्जी मंडी बंजार में 1135 बॉक्स, सब्जी मंडी खेगसू में 87560 बॉक्स, सब्जी मंडी बंदरोल में 5167 बॉक्स, सब्जी मंडी शाट 495 बॉक्स, सब्जी मंडी कुल्लू 342 बॉक्स, सब्जी मंडी पतलीकूहल 3630 बॉक्स, सब्जी मंडी चौरीबिहाल 10 बॉक्स और सब्जी मंडी निरमंड में 7133 बॉक्स पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed