{"_id":"5cd45648bdec22077031689a","slug":"111557419592-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोहतांग दर्रा पार करते समय लाहौल का युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोहतांग दर्रा पार करते समय लाहौल का युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रा पार करते समय लाहौल का युवक घायल
बचाव दल ने कड़ी मशक्कत से पहुंचाया कोकसर
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा पर कदमताल करने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वीरवार को भी मनाली की ओर से स्थानीय लोगों के साथ प्रवासी मजदूरों ने भी दर्रा पार किया। लेकिन, लाहौल का एक स्थानीय युवक दर्रा पार करते हुए हरचा गड़ू की उतराई उतरते हुए फिसल गया। युवक का पैर फिसल जाने से वह गहरी खाई में गिरने से घायल हो गया। युवक की टांग फ्रैक्चर हो गई है। बचाव चौकी कोकसर से मिली जानकारी के मुताबिक लाहौल के तांदी निवासी विनोद कुमार (35) अपनी मां और पत्नी के साथ मनाली से लाहौल की ओर आ रहा था। इस दौरान हरचा गडू की उतराई उतरते समय बर्फ की खाई में गिरने से उसकी टांग फ्रैक्चर हुई। सूचना मिलने पर कोकसर रेस्क्यू टीम रोहतांग पहुंची। घायल को स्ट्रेचर में बिठाकर कोकसर पहुंचाया। कोकसर बचाव चौकी के प्रभारी पवन ठाकुर ने कहा कि पांच घंटों की मशक्कत के बाद घायल व्यक्ति विनोद कुमार को कोकसर तक बचाव दल ने पहुंचाया। यहां पर युवक को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद एंबुलेंस में बिठाकर केलांग अस्पताल पहुंचाया है।