फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एंट्री प्वाइंट पर चमकेंगे कुल्लू और मनाली के नाम

एंट्री प्वाइंट पर चमकेंगे कुल्लू और मनाली के नाम

Wed, 02 Jan 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 02 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
एंट्री प्वाइंट पर चमकेंगे कुल्लू और मनाली के नाम
सैंपल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पर्यटन के लिए देश व दुनिया में विख्यात कुल्लू घाटी के एंट्री प्वाइंट हॉलीवुड की तर्ज पर विकसित होंगे। इस दिशा में जिला प्रशासन ने एक खाका तैयार कर प्रक्रिया को शुुुुरू कर दी है। पर्यटन की दृष्टि से कुल्लू घाटी की ब्रांडिंग के लिए कुल्लू और मनाली के एंट्री प्वाइंट्स के आसपास किसी उपयुक्त ऊंची जगह पर कुल्लू और मनाली के नाम हॉलीवुड की तर्ज पर बड़े अक्षरों में अंकित किए जाएंगे।

ऊंची चोटियों पर बड़े अक्षरों में ये नाम रात को भी खूब चमकेंगे और आने-जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए एक योजना का खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मनाली में विंटर कार्निवाल के उद्घाटन अवसर पर इस योजना को अमलीजामा पहनाने की बात कही है। यह पहल जहां सैलानियों का सही मार्ग दर्शन करेगी, वहीं देश-विदेश के पर्यटक भी आकर्षित होंगे। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों ने जिला प्रशासन की कवायद का स्वागत किया। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर, प्यारे लाल, मोहर सिंह, चमन लाल, प्रमोद कुमार, विवेक तथा गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हॉलीवुड की भांति कुल्लू-मनाली के प्रवेश द्वार पर नाम तैयार करने से सैलानियों के साथ आम लोगों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र के लिए इस तरह के कार्य होना जरूरी है। उपायुक्त कुल्लू यूनुुस ने कहा कि योजना का खाका कर दिया है। इसकी कुछ प्रक्रिया शेष रह गई है। इसके बाद इसे जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed