फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल में ट्रैप कैमरे में कैद हुआ हिमालयन थार

लाहौल में ट्रैप कैमरे में कैद हुआ हिमालयन थार

Wed, 12 Dec 2018 07:51 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में ट्रैप कैमरे में कैद हुआ हिमालयन थार
हिमालयन थार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के सलग्रां में हिमालयन थार ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। भारत सरकार की ओर से प्राणी शास्त्र के वैज्ञानिक यहां पिछले करीब छह माह से नई प्रजाति के वन्य प्राणियों की खोज व अध्ययन में जुटे हैं। कुछ ही दिनों पूर्व इन वैज्ञानिकों की ओर से सलग्रां के पास लगाए गए ट्रैप कैमरे में एक हिमालयन थार कैद हुआ है।
विज्ञापन

आमतौर पर समुद्रतल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाने वाले ये जीव अपनी प्यास बुझाने के लिए निचले क्षेत्रों के नदी-नालों का रुख कर रहे हैं। इसी बीच एक हिमालयन थार प्राणी शास्त्र के वैज्ञानिकों के ट्रैप कैमरे में कैद हो गया। टीम की ओर से घाटी के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए करीब डेढ़ दर्जन ट्रैप कैमरों में बर्फानी तेंदुआ, भूरा व काला भालू, आईबैक्स सहित कई जीव कैद हुए हैं। लेकिन हिमालयन थार उनके अध्ययन व खोज के बीच पहली बार कैमरे में कैद हुआ है। लाहौल-स्पीति जिले की पहाड़ियों पर आइबैक्स को देखना आम बात हो गई है। लेकिन अब शोधकर्ता नई-नई प्रजातियों के प्राणियों की खोज कर रहे हैं। विगत वर्ष लोनिवि में तैनात कर्मचारी जसरथ निवासी अमीर ने अपने कैमरे में दुर्लभ कस्तूरी मृग को कैद किया था। प्राणी शास्त्र के वैज्ञानिक मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


हिमालयन थार होने का मिला प्रमाण : जयराम
डीएफओ लाहौल जयराम ठाकुर ने कहा कि लाहौल घाटी के तिंदी और मयाड़ क्षेत्र में अभी तक लोगों से यहां हिमालयन थार होने की बात सुनी थी। लेकिन इसके होने के पहली बार पुख्ता प्रमाण मिले हैं। यह प्राणी शाकाहारी और बकरे की प्रजाति का है। यह आमतौर पर 3000 मीटर की ऊंचाई पर मिलता है। माइनस तापमान के बीच ठंड में इन प्राणियों को पानी नहीं मिल रहा है। लिहाजा यह जीव निचले इलाकों में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि निचले क्षेत्रों में आ रहे वन्य प्राणियों से किसी तरह की छेड़खानी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed