{"_id":"5c03f3c6bdec2241cd16bf45","slug":"111543762886-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप को तीन नई जगह भी नहीं मिला डंपिंग साइट की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप को तीन नई जगह भी नहीं मिला डंपिंग साइट की एनओसी
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला प्रशासन और नगर परिषद कुल्लू को कूड़ा कचरा की डंपिंग साइट के जगह नहीं मिल रही है। यह साइट अब चुनौती बन गई है। सुप्रीम कोर्ट का दिया हुआ आठ हफ्ते का समय भी खत्म होने को है। इसका आधा से अधिक समय निकल गया है। लेकिन नगर परिषद अभी कूड़ा कचरा के लिए कोई भी साइट का चयन नहीं कर पाई है।
हालांकि पिछले माह नगर परिषद ने पीज पंचायत के मियां बेहड़, सारीकोठी पंचायत के मठ तथा नगर परिषद कुल्लू के शास्त्रीनगर स्थित नाले की जगह को इसके लिए चयनित किया था। लेकिन स्थानीय लोगों के कड़े विरोध करने के बाद पंचायतों व वार्ड सदस्य ने एनओसी देने से मना कर दिया है। इससे जिला प्रशासन व नगर परिषद की परेशानी बढ़ने लगी है। इससे पहले नगर परिषद ने गड़सा व लगवैली में सूमा में दो साइटों का चयन किया था लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। ऐसे में आने वाले समय में पिरड़ी कूड़ा डंपिंग संयंत्र को लेकर स्थानीय लोग विरोध पर उतर सकते हैं। वन अधिकार समिति पहले ही इसको लेकर धरना कर रही है। सितंबर माह में तीन हफ्ते तक भुंतर से लेकर रामशिला तक कूड़े कचरे को पिरड़ी में डंपिंग नहीं होने दिया था। इससे शहर में साफ-सफाई के हालत काफी खराब हो गए थे। नगर परिषद को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा था।
नई जगह की तलाश में नप : गोपाल
नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि नगर परिषद ने तीन जगहों का चयन कर एनओसी मांगी थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। साथ ही एनओसी देने को साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद अब नई जगह की तलाश में है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।