फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अवैध निर्माण वालों की दायरे में रहकर की जाएगी मदद:सीएम

अवैध निर्माण वालों की दायरे में रहकर की जाएगी मदद:सीएम

Thu, 25 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण वालों की दायरे में रहकर की जाएगी मदद:सीएम

विज्ञापन
अवैध निर्माण वालों की दायरे में रहकर की जाएगी मदद : जय राम
होटल एसोसिएशन की बैठक में बोले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
अमर उजाला बयूरो
मानली (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीसीपी के आने के बाद ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ी हैं। प्रदेश सरकार इस मामले को कानून के दायरे में रह कर हल करने का यथासंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने वीरवार को मनाली होटल एसोसिएशन की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि टीसीपी लगने से पहले जो भी अवैध निर्माण हुए हैं, उन्हें भी प्राथमिकता में राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। दूरदराज के गांव जिनका शहर से कोई वास्ता नहीं है, उन्हें भी टीसीपी से बाहर किया जा रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बैठक में अपनी मांगों को रखा था। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण में जिन भी लोगों की भूमि लगी है, उन्हें उचित मुआवजा दिलाने को सरकार प्रयासरत है। मंत्री गोविंद सिंह ने आपदा के समय प्रदेश सरकार की ओर से कुल्लू और लाहौल के लिए युद्धस्तर पर राहत कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। इससे पहले होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों को घर बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मनाली में जिन भी लोगों ने होटल और घर बनाए हैं उन्हें राहत देने की पहल की जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed