फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पहाड़ी दरकने का खतरा बरकरार

पहाड़ी दरकने का खतरा बरकरार

Tue, 16 Oct 2018 06:20 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने का खतरा बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। सपांगणी में टनल से रिसाव जारी है। ऐसे में पहाड़ी दरकने का खतरा बरकरार है। एनएचपीसी के अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। टनल के रिसाव की विशेषज्ञों से जांच करवाने की बात कही है। लेकिन टनल से लगातार हो रहे रिसाव को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

समस्या को लेकर स्थानीय पंचायत कनौन के जनप्रतिनिधियों ने भी चिंता जाहिर की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पहाड़ी के अंदर से बनाई गई टनल से पहाड़ी सुरक्षित नहीं है। पानी के रिसाव से पहाड़ी की मिट्टी दलदल बनती जा रही है। दलदल बन रही मिट्टी कभी भी बड़ी आफत बन सकती है। कंपनी प्रबंधन को टनल के पानी की रिसाव के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। अगर समय पर इसका निदान नहीं किया जाता है तो पहाड़ी कभी भी दरक सकती है। गौर रहे कि टनल में दो जगहों से पानी काफी मात्रा में निकल रहा है। यह सिलसिला नहीं थम रहा है। इससे यहां से आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। बिहाली और संपागणी गांव के लोग भी टनल से हो रहे रिसाव को लेकर चिंता में है। कनौन पंचायत की प्रधान किरणा ठाकुर ने कहा कि टनल से पानी का रिसाव अभी तक नहीं रुका है। एनएचपीसी प्रबंधन ने रिसाव रोकने के ठोस कदम नहीं उठाए हैं। पानी के रिसाव के कारण अगर कोई नुकसान हो जाता है तो उसका जिम्मेदार एनएचपीसी प्रबंधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed