{"_id":"5b37ae3a4f1c1bc57b8b4f7c","slug":"111530375738-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर जाम से लोग व पर्यटक हो रहे परेशान 15-23-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर जाम से लोग व पर्यटक हो रहे परेशान 15-23-50
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर जाम से लोग
और पर्यटक हो रहे हैं परेशान
रायसन के समीप लग रहीं वाहनों की लंबी कतारें
पुल का आधा अधूरा काम छोड़ने से समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। नेशनल हाईवे-21 मनाली-चंडीगढ़ पर रायसन के समीप छाटनसेरी में हर रोज जाम से स्थानीय लोग और सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। यहां पर चौक होने से लोगों की आवाजाही अधिक होने से भीड़ अत्यधिक होती है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज और मुख्यालय की आने वाले कर्मचारियों को खासी मुश्किलें पेश आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस स्थान पर निर्माणाधीन पुल के ढह जाने से सड़क काफी संकरी हो गई है। जिससे वाहनों को आवाजाही करते समय कठिनाई हो रही है। जिसके चलते हर रोज जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इस कार्य को ठेकेदार ने भी करीब दो महीने से छोड़ दिया है। ऐसे में रोड काफी तंग होने से जाम की समस्या हर दिन विकराल रूप धारण कर रही है। जिसके चलते कई दफा दुर्घटना का अंदेशा रहता है। इस स्थल से स्कूल रायसन और पनगां गोंपा का रास्ता भी गुजरता है। ऐसे में लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से कार्य को शीघ्र करने की गुहार लगाई है।
स्थानीय पंचायत के पूर्व उप प्रधान पूरन नेगी, हीरा लाल, नंद लाल, विद्या चंद, कर्म चंद नेगी, सदानंद और पूर्व पंच शेर सिंह नेगी ने एनएचएआई से शीघ्र पूरा करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में उपायुक्त यूनुस ने कहा कि एनएचएआई को पुल कार्य को तुरंत करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। कोताही बरतने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। लोगों और पर्यटकों को यातायात की बेहतर सुविधा मिल सके।