फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 80 करोड़ का प्रावधान: महेश्वर

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 80 करोड़ का प्रावधान: महेश्वर

Mon, 25 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 80 करोड़ का प्रावधान: महेश्वर
डुपकन-फलाच सड़क का
विज्ञापन

शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 80 करोड़ का प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। केंद्र सरकार योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। सोमवार को परिधि गृह ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि जिला कुल्लू में ही 80 करोड़ बजट का प्रावधान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है। केंद्र सरकार से इस योजना के तहत इतनी राशि कभी नहीं मिली है। लेकिन कुछ लोग इसका भी श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 1100 करोड़ की प्रीणी बिजली महादेव सिंचाई योजना का भी सर्वे हुआ है। इसके लिए कंपनी आई है। इसका टोकन बजट भी आया है। जनमंच में लगघाटी के लोगों ने कई समस्याओं को रखा था। जिसमें से कई समस्याएं हल हो गई हैं। लगघाटी की सड़क में ब्लैक स्पॉट पर क्रश बैरियर लगा दिए गए हैं। डुघीलग गांव में पेयजल की समस्या भी हल हो गई है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द ही कुल्लू के एक दिवसीय दौरे के लिए आएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पिछले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री लगघाटी में अधिक समय नहीं बिता पाए थे। करीब एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री का दौरा फाइनल हो जाएगा। मुख्यमंत्री लगघाटी सात किलोमीटर लंबी डुपकन-फलाच सड़क के दूसरे चरण का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, महामंत्री जगदीश, आईटी सेल प्रभारी तरूण विमल, जिला परिषद सदस्य टेक चंद और सचिव खीमी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed