फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रकृति अध्ययन केंद्र बंजार को 3.70 करोड़, लोक भवन को 30 लाख

प्रकृति अध्ययन केंद्र बंजार को 3.70 करोड़, लोक भवन को 30 लाख

Sat, 28 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रकृति अध्ययन केंद्र बंजार को 3.70 करोड़, लोक भवन को 30 लाख
प्रकृति अध्ययन केंद्र बंजार को 3.70 करोड़
विज्ञापन

सीएम ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की रखीं आधारशिलाएं
पंडोह से बगलामुखी माता मंदिर के बीच बनेगा रोप वे : गोविंद ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो
हाट (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कुल्लू जिला में कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। हाट में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रकृति अध्ययन केंद्र बंजार के लिए 3.70 करोड़ रुपये, लोक भवन के लिए 30 लाख तथा विधानसभा के अतिरिक्त लोक भवन के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की।
उन्होंने पनारसा-दलाशा सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, स्नान घाट के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा बालकनाथ एवं माहुनाग मंदिरों की सराय निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये की घोषणा की। बजौरा स्थित मेला मैदान हाट में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू अपना घर है। यहां बार-बार आने का मन करता है। दिल के करीब रहने वालों को कुछ दिखाने की जरूरत नहीं है। पूर्व सरकार के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप थी। ड्रग, खनन तथा तबादला माफिया पूर्व सरकार को चला रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने शाढ़ाबाई में 231.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली रेरी-मशगन उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने शाढ़ाबाई में 337.32 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया तथा शमशी में 220 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ग्रेटर हिमालयन नेशनल पार्क (जीएचएनपी) के विवेचन केंद्र तथा पिरड़ी में 100.80 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने ढालपुर कला केंद्र के निकट 122.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित कार पार्किंग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडोह से बगलामुखी माता मंदिर के बीच रज्जू मार्ग का शीघ्र निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मनाली के भूपेंद्र कुमार और पवन कुमार ने मुख्यमंत्री को राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, विधायक आनी किशोरी लाल, विधायक द्रंग जवाहर ठाकुर, प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, सीएमओ डॉ सुशील चंद्र, एएसपी निश्चिंत सिंह नेेगी, डीएसपी आशीष शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

सीएम ने डीसी यूनुस को दी शाबाशी
सीएम जयराम ठाकुर ने जनसभा के दौरान मंच से डीसी यूनुस को काबिल अफसर बताते हुए प्रदेशभर में विकासात्मक पहल करने पर कुल्लू को नंबर एक पर बताया। उन्होंने गो संवर्धन के लिए भी डीसी यूनुस की पहल को सराहनीय बताया। वहीं, उन्होंने विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी की भी जमकर तारीफ की।


सराजी बोली से रिझाए लोग
जनसभा के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने सराजी बोली से जनता को खूब रिझाया। शिमला, कांगड़ा व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सीएम बनने के बाद मंडी से दो बार सीएम बनते-बनते रहने का बखान उन्होंने सराजी बोली में ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed