फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू अस्पताल का सीएमओ ने किया निरीक्षण

कुल्लू अस्पताल का सीएमओ ने किया निरीक्षण

Wed, 28 Mar 2018 07:28 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल का सीएमओ ने किया निरीक्षण
doctor shimla - फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज रखे जाने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है। सीएमओ कुल्लू ने बुधवार को अस्पताल के गायनी और मेडिसन वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने जिला अस्पताल के ‘मेडिकल वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती’ शीर्षक से समस्या को 28 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद अस्पताल का सीएमओ ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्ड में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एक बेड पर दो मरीज नहीं रखे जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा मरीजों से उनकी परेशानियों से भी जाना। हालांकि अस्पताल में मरीजों ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया।
विज्ञापन

इस संबंध में घाटीवासी सतीश ठाकुर, रामनाथ, प्यारे लाल, इंद्र सिंह, कला देवी, आलम चंद और सुनील राणा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सेवाएं बदतर होती जा रही हैं। डॉक्टरों के पद कई महीनों से खाली चल रहे हैं। जिसको लेकर न तो सरकार और न ही अस्पताल प्रबंधन गंभीर नजर आ रहा है। डॉक्टरों की कमी का खामियाजा अस्पताल में आने वाले आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को जल्द भरा जाए। वहीं इस संबंध में सीएमओ कुल्लू डॉ सुशील चंद्र ने कहा कि अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण किया गया है। जिसमें सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed