फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिया रामशिला मार्ग से मंजूर नहीं बिजली महादेव रोप वे

जिया रामशिला मार्ग से मंजूर नहीं बिजली महादेव रोप वे

Sun, 25 Feb 2018 09:52 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
जिया रामशिला मार्ग से मंजूर नहीं बिजली महादेव रोप वे
पेच्छा से बिजली महादेव तक बने रोप वे
विज्ञापन

खराहल घाटी के लोग सीएम के समक्ष रखेंगे अपनी बात
जिया रामशिला मार्ग से मंजूर नहीं बिजली महादेव रोप वे
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। खराहल घाटी जनप्रतिनिधियों, किसान बागवान संगठनों के बाद अब टैक्सी ऑपरेटरों ने बिजली महादेव रोप वे पेच्छा से बिजली महादेव तक बनाने का मांग की है। कुछ जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जिया रामशिला मार्ग से बिजली महादेव रोप वे बनाने का विरोध कर रहे हैं। वन व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह रोप वे निर्माण में काफी रुचि ले रहे हैं, ऐसे मेें जल्द इस रोप वे की औपचारिकताएं पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
टैक्सी ऑपरेटर ने विजय ठाकुर, अजय कुमार, विरेंद्र सिंह, हेमराज, सोनू, और अमित शर्मा ने कहा कि जिया-रामशिला मार्ग से बिजली महादेव के लिए रोप वे किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है। जिया रामशिला मार्ग स्थित तलोगी से रोप वे लगने से खराहल घाटी में विकास की रफ्तार थम जाएगी। पर्यटक कुल्लू से सीधा बिजली महादेव और वापस कुल्लू रोप वे आएगा। पर्यटन गतिविधियां बिजली महादेव तक सीमित हो जाएंगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेउगी के प्रधान नरेश ठाकुर ने कहा कि बिजली महादेव रोप को पेच्छा से बिजली महादेव तक ही बनाया जाना चाहिए। पंचायत ने भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त, वन मंत्री को भेजा है। चंसारी पंचायत ने रोप वे को लेकर अपना प्रस्ताव दिया हुआ है। उन्होंने रोप वे पेच्छा गांव से बिजली महादेव तक बनने से खराहल घाटी के पैराग्लाइडिंग प्वाइंट में सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed