फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में 291442 मतदाता तय करेंगे नेताओं का भाग्य

कुल्लू में 291442 मतदाता तय करेंगे नेताओं का भाग्य

Fri, 27 Oct 2017 09:56 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में 291442 मतदाता तय करेंगे नेताओं का भाग्य
EVM Shimla
कुल्लू। जिला कुल्लू में विधान चुनावों को लेकर जिला प्रशासन कई ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला कुल्लू की चारों विधानसभा में इस बार 291442 मतदाता कुल्लू जिला के नेताओं का भाग्य तय करेंगे। इसमें 149089 पुरूष वोट तथा 142353 महिला वोटर है। जिला निर्वाचन ने विधान सभा चुनावों के लिए मतदाताओं की फाइनल सूचि जारी कर दी है। जिला की सदर विधान सभा कुल्लू में 81462 सबसे अधिक मतदाता अपने वोट का अधिकार करेंगे। बंजार विस में सबसे कम 66019 वोटर शामिल है। इसके अलावा जिला की बाह्य सराज आनी विधानसभा में 77623 वोट है।
विज्ञापन

मनाली विस में 66338 वोटरों के नाम वोट लिस्ट में शामिल किए गए हैं। विस चुनावों की तिथि जैसे ही पास आ रही है लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला कुल्लू में चुनाव के लिए कुल 520 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें 450 पोलिंग बूथ साधारण हैं। जबकि 59 पोलिंग बूथ संवेदनशील और 11 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र में कुल 100 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। जिनमें 86 साधारण, 3 अति संवेदनशील जबकि 11 संवेदनशील है। सदर कुल्लू विधानसभा में कुल 145 पोलिंग में से दो अतिसंवेदनशील जबकि 18 संवेदनशील हैं। वहीं बंजार में कुल 139 तथा आनी में 136 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के लिए पुलिस, पैरा मिलिट्री और होम गार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि विधान सभा में ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रतिशत हो इसके लिए जिला भर में वोट का अधिकार सहित कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 2012 में हुए करीब 80 फीसदी मतदान प्रतिशत से भी अधिक मतदान करना है। ऐसे में जिला के हर वर्ग खासकर युवा इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed