फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   11 flyovers will be built in crowded areas from Thalaut to Manali.

Kullu News: थलौट से मनाली तक भीड़ वाले इलाकों में बनेंगे 11 फ्लाईओवर

Fri, 07 Feb 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
11 flyovers will be built in crowded areas from Thalaut to Manali.
नेशन हाईवे पार करने में नहीं होगी दिक्कत, हादसों का खतरा भी हो जाएगा कम
विज्ञापन

एनएचएआई को सरकार से मिली 9 पैदल पुलों का निर्माण करने की स्वीकृति
दस करोड़ होंगे खर्च, मनाली में प्रस्तावित दो फ्लाईओवर की फाइल सरकार को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मंडी जिले के थलौट से मनाली तक नेशनल हाईवे को पार करने के लिए राहगीरों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हाईवे को पार करते समय हादसों का खतरा भी कम होगा। एनएचएआई थलौट से मनाली तक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लाईओवर (पैदल पुल) का निर्माण करेगा।
एनएचएआई ने फ्लाईओवर बनाने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। हाईवे पर 11 फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कुछ स्थानों पर फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई को जिला मंडी और कुल्लू में प्रस्तावित 11 फ्लाईओवर में से नौ के निर्माण की अनुमति सरकार से मिल गई है। इनके निर्माण पर करीब दस करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। मनाली में प्रस्तावित दो फ्लाईओवर की फाइल सरकार को भेज दी गई है। इनके निर्माण की अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौर रहे कि हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण होने से राहगीरों को वाहनों की कतारों के बीच सड़क पार करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। राहगीर बिना किसी परेशानी के हाईवे को आर-पार कर पाएंगे। इससे सड़क हादसों के कारण जानमाल का जोखिम भी कम हो जाएगा। उधर, इस संबंध में एनएचएआई के रेजिडेंट अधिकारी अशोक चौहान ने कहा कि जिला मंडी के थलौट से कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली तक कुल 11 फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इनमें नौ फ्लाईओवर को अनुमति मिल गई है। कुछ का निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया है। जिला कुल्लू की सीमा पर स्थित जरड़ में हाईवे पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के करीब फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जारी है। कहा कि मनाली के दो फ्लाईओवर निर्माण की अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन

--
हाईवे पर इन स्थानों में बनेंगे फ्लाईओवर
जिला मंडी के थलौट, औट, टकोली और नगवाईं में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जिला कुल्लू में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़ के समीप, टापू (अखाड़ा बाजार के साथ), रामशिला, कटराईं, ब्रांण में भी निर्माण होगा। इनके अलावा मनाली के वोल्वो बस अड्डा तथा भूतनाथ मंदिर के समीप फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed