फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली से बजौरा तक सड़क पर तैनात होगी अतिरिक्त फोर्स

मनाली से बजौरा तक सड़क पर तैनात होगी अतिरिक्त फोर्स

Fri, 12 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
मनाली से बजौरा तक सड़क पर तैनात होगी अतिरिक्त फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। 19 से 25 अक्तूबर तक आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। दशहरा उत्सव समिति और जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। जिलाधीश एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष यूनुस ने शुक्रवार को जिला परिषद हाल में उत्सव समिति के सदस्यों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों की समीक्षा की।

मनाली से बजौरा तक ब्यास नदी के दोनों किनारों के मुख्य मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। जिलाधीश ने बताया कि दशहरा उत्सव के दौरान बिजली, पानी, यातायात, सफाई, अग्निशमन और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं का सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी इस दिशा में तेजी से कार्य करें। उपायुक्त ने बताया कि ढालपुर में मुख्य मार्ग और मेला स्थल के आसपास सूखे व खतरनाक पेड़ों की कटाई-छंटाई कर दी गई है। कुल्लू शहर की सड़कों की मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा नेशनल हाईवे और अन्य मुख्य मार्गों को भी दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे दशहरा उत्सव के दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सके। उन्होंने कहा कि जिले भर से आने वाले देवी-देवताओं व देवलुओं को दशहरा उत्सव समिति की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बजौरा से रामशिला तक पूरे क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में मैजिस्ट्रेट व सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उत्सव के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आम लोगों और बाहर से आने वाले व्यापारियों को विशेष रूप से जागरूक करेगा। व्यापारियों को अपनी दुकानों में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। मेला स्थल पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। बैठक में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी, एएसपी राजकुमार चंदेल, होमगार्ड कमांडेंट निश्चिंत नेगी अन्य अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed