{"_id":"5b3a305f4f1c1bed778b7253","slug":"101530540127-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल फटने से आई बाढ़, रात डेढ़ बजे पलचान में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल फटने से आई बाढ़, रात डेढ़ बजे पलचान में मची अफरा तफरी
Updated Mon, 02 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
देर रात बादल फटने के बाद मची अफरातफरी
अंजनी महादेव में जोरदार धमाका, जान बचाने को घर से बाहर निकले डरे सहमे लोग
भारी बारिश से घबराए पर्यटक भी नहीं जा सके रोहतांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऊझी घाटी के अंजनी महादेव में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फटने से पागलनाला में आई बाढ़ से पलचान गांव के ग्रामीण सहम गए। गांव के साथ ही आई बाढ़ से ग्रामीण रात भर सो नहीं सके और अफरातफरी का माहौल रहा। डरे सहमे लोग जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आए। इसका असर पर्यटकों पर भी पड़ा है।
पर्यटन स्थल अंजनी महादेव में फटे बादल से सहमे सैलानियों ने रोहतांग व सोलंगनाला के कार्यक्रम को रद्द कर दिया। घाटी में बारिश रहने से पर्यटक दिनभर होटलों में दुबके रहे। उप प्रधान इंद्र सिंह तथा वार्ड सदस्य धनी राम ने कहा कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे जोरदार आवाज होने पर गहरी नींद में सोए गांव के लोग जाग उठे। घरों से बाहर निकले ग्रामीण मौके को देखकर हैरान रह गए। गांव के नजदीक बाढ़ का मंजर देख ग्रामीणों की नींद उड़ गई। ग्रामीण रात भर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते रहे, ताकि कोई अनहोनी न हो। हालांकि बाढ़ से गांव को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उधर, मौसम विभाग की ओर से जिला कुल्लू में भी भारी बारिश होने की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों को ऐहतियात के तौर पर नदी-नालों के आसपास न जाने की हिदायत दी है। इसके अलावा प्रशासन ने पर्यटकों और लोगों को खतरे वाली जगहों पर न जाने का कहा है। प्रशासन ने बारिश के दौरान किसी भी घटना से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने को कहा है। पहले से ही भूस्खलन से अति संवेदनशील कुल्लू घाटी में एक जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को जिलाभर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।
घाटी में भारी बारिश होने की चेतावनी
एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि मौसम विभाग ने घाटी में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर लोगों व पर्यटकों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोग नदी-नालों के साथ उन जगहों पर न जाएं, जहां भूस्खलन का खतरा बना रहता है। इस दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आनी, बंजार तथा मनाली के एसडीएम को भी अलर्ट किया गया है।