{"_id":"5b2e7b424f1c1bfa6e8b9833","slug":"101529772866-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान रघुनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ किया पवित्र स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान रघुनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ किया पवित्र स्नान
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान रघुनाथ ने मंत्रोच्चारण
के साथ किया पवित्र स्नान
रघुनाथपुर में धूमधाम से मनाया जल विहार उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/हरिपुर। जिला के अधिष्ठाता देवता भगवान रघुनाथ के सम्मान में शनिवार को रघुनाथपुर स्थित रघुनाथ मंदिर में जल विहार उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जल विहार उत्सव के मौके पर भगवान रघुनाथ को मंत्रोच्चारण के साथ सरोवर मेें स्नान करवाया गया। जिसे देखने के लिए रघुनाथ की नगरी में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
दोपहर बाद भगवान रघुनाथ लाव-लश्कर के साथ मंदिर के समीप एक वाटिका में पहुंचे। यहां पर भगवान की विशेष पूजा आराधना की गई। ढोल नगाड़े तथा नरसिंगों की ध्वनि से पूरा माहौल देवमय हो गया। विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भगवान रघुनाथ को एक कुंड में स्नान करवाया गया। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जल विहार उत्सव में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया गया।
इधर हरिपुर क्षेत्र के अधिष्ठाता देव ठाकुर माधोराय का जल विहार उत्सव हरिपुर में धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर माधोराय जल विहार उत्सव मनाने के लिए मंदिर से बाहर निकले। ठाकुर माधोराय ने लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचकर जल विहार की रस्म पूरी की। स्नान के बाद ठाकुर माधोराय की आरती उतारी गई। वहीं छोटे- बच्चों ने जलक्रीड़ा रस्म को भी पूरा किया। ठाकुर माधोराय के कारदार देवीदयाल शर्मा, पुरोहित दौलत राम आचार्य ने कहा हरिपुर में जल विहार उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जल विहार उत्सव में माता नीलासुरी भी शामिल हुए। जल विहार उत्सव देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।