{"_id":"5b27b2074f1c1bed778b499c","slug":"101529328135-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी राणाबाग-लोट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी राणाबाग-लोट सड़क
Updated Mon, 18 Jun 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों के लिए मुसीबत
बनी राणाबाग-लोट सड़क
प्री मानसून की बारिश से दलदल हुआ करशाला-रोहाचला मार्ग
सेब सीजन से पहले सड़कों की टारिंग-सोलिंग करवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में प्री-मानूसन की बारिश से ही सड़कें दलदल में तबदील होने लगी हैं। सड़कों पर वाहनों का चलाना खतरनाक हो गया है। वहीं राहगीर भी काफी परेशान हैं। सेब सीजन से पहले सड़कों की दशा दयनीय को लेकर ग्रामीणों और सेब कारोबारियों मेें खासा रोष है। मौजूदा समय में जिला के बाह्य सराज के रघुपुर घाटी की राणाबाग-लोट सड़क के साथ राणाबाग-कुठेड़-करशाला तथा खनाग रोहाचला सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। हालांकि अभी बरसात का मौसम दूर है लेकिन इससे पहले ही सड़कें खस्ताहाल हो गईं हैं। छोटे वाहनों के साथ निगम की बसों को चलाना जोखिम भरा हो गया है। वाहन सड़क दलदल के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ऐसे में बागवानों को चिंता सताने लगी है कि सेब सीजन में अपने उत्पाद को मंडियों में कैसे पहुंचाया जाएगा?
ग्रामीण उगम राम ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, मोहर सिंह, रमेश चंद, संगत राम, दुनी चंद, मोहन ठाकुर, ध्यान सिंह, टेक सिंह, झाबे राम, हीरा लाल, आलम चंद और सुंदर सिंह के अनुसार एक माह बाद घाटी में सेब सीजन शुरू होने वाला है और सड़कें अभी भी खस्ताहाल हैं। बारिश होने से राणाबाग-लोट सड़क के अधिकतर हिस्सा दलदल में बदलने लगा है। ऐसे में निगम की बस भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच रही है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग से लोट, करशाला और रोहाचला सड़कों को सेब सीजन आरंभ होनेे से पहले टारिंग करने की मांग की है। वहीं इस संबंध मेें लोनिवि के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने कहा कि उन्होंने हाल में कार्यभार संभाला है। वह इसकी जानकारी विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेंगे। सेब सीजन में बागवानों को समस्या न हो विभाग इसके लिए प्रयासरत है।