फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   द में खुदा से अमन व शांति की दुआ

द में खुदा से अमन व शांति की दुआ

Sat, 16 Jun 2018 06:04 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
द में खुदा से अमन व शांति की दुआ
खुदा से मांगी अमन व शांति की दुआ
विज्ञापन

कुल्लू जिला में उत्साह के साथ मनाई गई ईद
लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में ईद की धूम रही। मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदुओं ने भी ईद मनाई। ईद के इस पावन मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिद में जाकर अमन, शांति की दुआ मांगी है। शनिवार को एक माह के चल रहे रमजान के रोजे रखने का सिलसिला भी खत्म हो गया। जिला मुख्यालय अखाड़ा बाजार की सबसे बड़ी जामा मस्जिद में सुबह सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
इस दौरान उपायुक्त कुल्लू युनूस ने भी नमाज अदा कर कुल्लूवासियों को बधाई दी। मस्जिद के इमाम नवाब हाशमी ने सबको नमाज पढ़ाई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहा। इस पावन उत्सव पर हिंदुओं ने भी गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई देकर भाईचारे को संदेश दिया।
विज्ञापन

आखिल खान और अनवर खान के अनुसार उन्होंने रमजान के पूरे महीने में रोजे रख कर खुदा के बताए रास्तों का पालन किया। रोजे पूरे होने पर ईद उत्सव मनाकर पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। अखाड़ा बाजार में हुए इस समारोह में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कुल्लू के बजौरा सहित अन्य स्थानों पर ईद उत्सव को मनाया गया। सलीम, आरिफ खान, शौकत अली और जुनैद ने कहा कि ईद के दिन खुशी और हर्षोल्लास का दिन है। इस दिन अमन-शांति और चैन की दुआ मांगी जाती है। जामा मस्जिद के अलावा जिला के मनाली स्थित जगतसुख, जिया, बजौरा तथा कसोल की मस्जिदों में भी नमाज अदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed