{"_id":"5b2503ba4f1c1bf76e8b85ef","slug":"101529152442-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूईद पंचायत में बिजली से जले टीवी उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूईद पंचायत में बिजली से जले टीवी उपकरण
Updated Sat, 16 Jun 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली से जले टीवी उपकरण
पूईद पंचायत में जोरदार धमाके से मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र खराहल घाटी में लोग बारिश की आस लगाए बैठे हैं। वहीं, पूईद पंचायत में शुक्रवार शाम को बिजली के धमाके से आधा दर्जन से अधिक घरों में टीवी उपकरण जल गए। धमाके के बाद घरों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
शुक्रवार शाम करीब आठ बजे हल्की बारिश का क्रम शुरू हुआ। बारिश होने के साथ ही अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद पूईद पंचायत के गांव हलैणी में आधा दर्जन घरों में टीवी, सैट ऑप बॉक्स आदि जल गए। जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीण विजय कुमार, पूर्ण चंद, सुभाष, गोपाल ठाकुर, जॉनी और मनीष ने कहा कि बिजली के धमाके से गांव में टीवी उपकरण जल गए हैं। वार्ड पंच सीता देवी ने कहा कि बिजली के धमाके से टीवी उपकरण जले हैं। करीब एक माह पहले भी खराहल घाटी की ही चंसारी पंचायत में थर्कु गांव में पेड़ पर बिजली गिरने से लोगों की वायरिंग और टीवी उपकरण जले थे। एक दर्जन परिवारों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी थी। वहीं घटना को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।