{"_id":"5aae95084f1c1ba6768b6463","slug":"101521390856-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में 45 आंगनबाड़ी बनेंगे आर्दश आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में 45 आंगनबाड़ी बनेंगे आर्दश आंगनबाड़ी केंद्र
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू में 45 आंगनबाड़ी
बनेंगे आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र
झूले से लेकर आंगनबाड़ी में होगी शौचालय की सुविधा
प्रथम चरण में ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी हुए चयनित
अमर उजाल ब्यूरो
कुल्लू। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कुल्लू में वर्ष 2018 में 45 आंगनबाड़ी को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा। प्रथम चरण में ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों को इसमें चयनित किया गया है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। विभाग के द्वारा आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जिन आंगनबाड़ी का चयन किया है उन सभी आंगनबाड़ी के पास अपने भवन में है।
जिला कुल्लू के आनी ब्लॉक में चार, कुल्लू ब्लॉक में 14, बंजार ब्लॉक में 5, कटराईं के तहत 7 जबकि नित्थर सर्कल के अंतर्गत 15 आंगनबाड़ी शामिल हैं। इन केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसमें नौनिहालों को झूले, टेबल चेयर, हाथ धोने के लिए लिक्वियड हैंडबॉश, वाश बेसिन की सुविधा, पीने के लिए पेयजल, चाइल्ड फ्रेंडली टायलेट, गल्ब्ज आदि की सुविधा दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस संबंध में विशेष निर्देश रहेंगे। जिनका पालन उन्हें करना होगा। बताया जा रहा है विभाग के द्वारा आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में सिर्फ उन स्थानों का चुनाव किया गया है जहां पर कार्यकर्ता सक्रिय है। विभाग की मानें तो आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनने से आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले नौनिहालों की संख्या में इजाफा होगा। यहां पर करवाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियां और भी रूचिकर हो जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि जिला में इस वर्ष 45 आंगनबाड़ी को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है। प्रथम चरण में इसका काम अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों को झूलों से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।