{"_id":"595e56554f1c1b3e4b8b4728","slug":"101499354709-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे आदर्श मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे आदर्श मतदान केंद्र
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू यूनुस ने वीरवार को जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष पूरा करने वाले नव मतदाताओं के वोटर कार्ड बनाने के लिए उपनिदेशक शिक्षा को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूलों में प्रात:कालीन सभाओं में इसको लेकर जागरूक करने को कहा। विशेष जागरूकता अभियान के माध्यम से नए वोटर कार्ड बनाएं जाएंगे। उपायुक्त ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम और वीपीपैट भंडारण के लिए स्थान चिन्हित कर इनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के आठ से दस मतदान केंद्रों का दौरा कर इनकी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेंगे। उपनिदेशक शिक्षा और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर शौचालय, पेयजल व बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसकी 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दो-दो मतदान केंद्रों पर महिलाएं ही बतौर मतदान कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगी। वहीं, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बंजार विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम मतदान केंद्रों पर सोलर लाइट की व्यवस्था करने को भी कहा। उपायुक्त ने चुनाव पर्यवेक्षक के लिए किट समय रहते तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुलवंत पठानिया, डीएसपी शिव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन