फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   10 temporary toilets will be set up in the fair ground

मेला मैदान में लगेंगे 10 अस्थायी शौचालय

Mon, 25 Apr 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
10 temporary toilets will be set up in the fair ground
कुल्लू में पीपल जातर मेले के लिए सजने लगा ढालपुर का मैदान। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में 28 अप्रैल से शुरू होने वाले राज्यस्तरीय पीपल जातर मेले के आयोजन को लेकर नगर परिषद ने कमर कस दी है। नप मेले में लोगों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करेगी।
लोगों की सुविधा के लिए मैदान में 10 अस्थायी शौचालयों को स्थापित किया जाएगा। मेले में सफाई व्यवस्था का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। नगर परिषद के 25 महिला व पुरुष कर्मचारी सफाई का जिम्मा संभालेंगे। पानी के टैंक भी मैदान में लगाएं जाएंगे, जिससे लोगों को पानी की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए नगर परिषद ने जल शक्ति विभाग को पत्र लिखा है। नगर परिषद के अनुसार अस्थायी शौचालयों को मैदान में 27 अप्रैल शाम तक लगा दिया जाएगा। हालांकि नगर परिषद अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में 20 अस्थायी शौचालयों को मैदान में स्थापित करती है, लेकिन राज्यस्तरीय मेला होने के चलते इसमें 10 शौचालयों को लगाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि मेले में भीड़ ज्यादा रहने से हर बार सफाई व्यवस्था चरमरा जाती है, जिसे देखते हुए नगर परिषद ने सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। कोरोना काल काल के दो साल बाद राज्यस्तरीय मेले को मनाया जा रहा है। यह मेला 28 अप्रैल से शुुरू होगा। इसका समापन 30 अप्रैल को किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। इन दिनों ढालपुर में दुकानों के प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि अधिकतर व्यापारी ढालपुर मैदान पहुंच गए हैं। दुकानों की सजाने की प्रक्रिया जा रही है। बच्चों व युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह से झूले सजेंगे। तीन दिनों तक रात्रि सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। इसके अलावा दो दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मेला कमेटी देगी सुविधाएं : बीआर नेगी
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि राज्यस्तरीय पीपल जातर मेले में लोगों को मेला कमेटी की ओर से सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें 10 अस्थायी शौचालय को लगाया जाएगा, जबकि पेयजल टैंक की व्यवस्था होगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग को पत्र भी लिखा गया है। मेले में आए लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था का जिम्मा 20 महिला व पुरुष कर्मियों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed