फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Saras Mela Haryanvi pottery Manipur bamboo products became attractions exhibition of 10 states

Kullu Saras Mela: हरियाणवी मिट्टी के बर्तन, मणिपुर के बांस से बने उत्पाद बने आकर्षण, 10 राज्यों की प्रदर्शनी

Tue, 22 Oct 2024 06:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 06:55 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मुख्यालय ढालपुर में 10 दिवसीय सरस मेले में दस राज्यों के 55 हल्तशिल्प कलाकारों की प्रदर्शनी सज गई है।
 

विज्ञापन
Kullu Saras Mela Haryanvi pottery Manipur bamboo products became attractions exhibition of 10 states
रथ मैदान में सरस मेले के दौरान लगी प्रदर्शनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दशहरा उत्सव कुल्लू में राष्ट्रीय स्तर का सरस मेला सज गया है। सरस मेले में दस राज्यों हरियाणा, बिहार, मणिपुर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश आदि के 55 हल्तशिल्प कलाकारों की प्रदर्शनी सज गई है।

विज्ञापन




मेले में हाथ से तैयार किए उत्पाद आकर्षण का केंद्र हैं। हिमाचल के सभी जिलों से स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों के साथ यहां आए हैं। हरियाणा के मिट्टी से तैयार किए उत्पाद स्टॉल में सजाए गए हैं। मिट्टी से बने सामान के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करने का संदेश दिया जा रहा है। लोग इनको खूब सराह रहे हैं। वहीं मणिपुर के बांस से बनी टोकरी और रोजमर्रा में इस्तेमाल में होने वाले उत्पाद भी लोगों का आकर्षण बने हैं। लोग इन्हें धड़ाधड़ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन




पश्चिम बंगाल का सूट पर किया कांथा आर्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां हाथ से बने पर्स को भी लोग पसंद कर रहे हैं। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि हस्तकला को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए दशहरा के बाद सरस मेला मनाया जा रहा है। अगले दस दिनों तक यहां लोग सामान खरीद सकते हैं। यहां पर लाए गए उत्पाद और उनकी गुणवत्ता उच्च स्तरीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed