फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Dussehra Festival 2024 Governor will inaugurate International Kullu Dussehra

Kullu Dussehra Festival 2024: राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का शुभारंभ, ये रहेगा आकर्षक का केंद्र

Fri, 11 Oct 2024 05:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Oct 2024 05:31 PM IST
सार

13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। वह रघुनाथ की रथयात्रा में शामिल होंगे और शाम को सरकारी विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद भगवान रघुनाथ के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Kullu Dussehra Festival 2024 Governor will inaugurate International Kullu Dussehra
कुल्लू दशहरा (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार भगवान रघुनाथ की रथयात्रा 13 अक्तूबर को चार बजे से पहले शुरू होगी। इस पर भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने हामी भरी है। शुक्रवार को सीपीएस एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने परिधि गृह में पत्रकार वार्ता में कहा कि 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


वह रघुनाथ की रथयात्रा में शामिल होंगे और शाम को सरकारी विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद भगवान रघुनाथ के दर्शन करेंगे। शाम को कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। दशहरा उत्सव को पिछले साल के मुकाबले इस बार और भी शानदार तरीके से मनाया जाएगा। कल्चरल परेड और कुल्लू कार्निवल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दशहरा उत्सव में विदेशी राजदूतों के साथ सम्मेलन होगा। सीएम की अध्यक्षता में उद्योग, पर्यटन और संस्कृति के आदान-प्रदान पर बातचीत होगी। 15 से 18 अक्तूबर तक राष्ट्रीय और ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता होगी। वॉलीबाल, कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी। लोगों के मनोरंजन के लिए रथ मैदान में लालड़ी प्रतियोगिता होगी। सुंदर सिंह ने कहा कि इस बार दशहरा में पिछले साल के मुकाबले अधिक देवी-देवताओं के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दशहरा के लिए 332 देवताओं को निमंत्रण, 16 साल बाद आ सकते हैं श्रृंगाऋषि, बालू नाग
13 से 19 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले कुल्लू दशहरा के लिए रघुनाथ की नगरी सज गई है। दशहरा उत्सव समिति ने इस बार 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया है। 16 साल बाद श्रृंगाऋषि और बालू नाग को भी निमंत्रण दिया गया है। शुक्रवार शाम तक कुल्लू के ढालपुर में पांच देवता पहुंच भी गए हैं। जबकि आनी, निरमंड, बंजार, सैंज, मनाली, तीर्थन और मणिकर्ण क्षेत्र के 150 के करीब देवी-देवता रास्ते में हैंं और शनिवार शाम को अस्थायी शिविरों में पहुंचे जाएंगे। दशहरा के लिए पूरा ढालपुर लाइटों से जगमगा गया है। माल रोड में लगने वाले दुकानों के लिए केनोपी से सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed