फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kidney transplant unit inaugurated at AIIMS Bilaspur inaugurated by JP Nadda

JP Nadda Bilaspur Visit: एम्स बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ, जेपी नड्डा ने किया लोकार्पण

Fri, 04 Oct 2024 08:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Oct 2024 08:43 PM IST
सार

एम्स बिलासपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ किया। एम्स बिलासपुर जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। धीरे-धीरे यहां पर सुविधाएं बढ़ रही हैं, जिसमें अब किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जुड़ गई है। 

विज्ञापन
Kidney transplant unit inaugurated at AIIMS Bilaspur inaugurated by JP Nadda
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में मरीजों को जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ किया। एम्स बिलासपुर में डेढ़ साल से किडनी ट्रांसप्लांट की कवायद चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी यह बहुत बड़ी राहत है। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र की दृष्टि से यह बड़ी सुविधा है।

विज्ञापन


एम्स बिलासपुर जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। धीरे-धीरे यहां पर सुविधाएं बढ़ रही हैं, जिसमें अब किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जुड़ गई है। बता दें कि जुलाई में दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण के लिए बिलासपुर एम्स पहुंची थी। केंद्र सरकार ने एम्स बिलासपुर प्रबंधन को र्देश दिए थे कि वह किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करे। इसके बाद प्रबंधन ने दिल्ली एम्स की टीम से निरीक्षण के लिए आग्रह किया था। इस पर टीम बिलासपुर आई। वहीं टीम ने निरीक्षण के बाद किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के सभी मानकों को सही पाया। जेपी नड्डा के दौरे से पहले इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए यहां के विशेषज्ञों, नर्सिंग ऑफिसर की टीम ने दिल्ली एम्स में डेढ़ माह की ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन


नेफ्रोलॉजी विभाग में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के पद भी भरे जा चुके हैं। किडनी से संबंधी सभी रोगों का उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में यहां पांच डायलिसिस मशीनें काम कर रही हैं। नेफ्रोलॉजी सेवाओं में किडनी बायोप्सी, टनल्ड हेमोडायलिसिस कैथेटर की भी सुविधा मिल रही है। किडनी ट्रांसप्लांट में नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी की भूमिका महत्वपूर्ण है। यूरोलॉजी विभाग के डॉ. उमाकांत दत्त और नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉ. संजय विक्रांत सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोनर प्रोग्राम भी होगा शुरू
बताते चलें कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स बिलासपुर डोनर प्रोग्राम भी शुरू करेगा। प्रोग्राम के तहत ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए विशेष ओपीडी में मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इसमें मरीज और किडनी देने वाले दोनों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सभी जांच करवाई जाएंगी। सब कुछ सही मिलने पर ही ट्रांसप्लांट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed