फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kasauli gangrape case Police report to court recommend cancellation of case

कसौली गैंगरेप मामला: हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, भाजपा नेता व महिला गिरफ्तार, जानें सोलन पुलिस ने क्या कहा

Fri, 07 Feb 2025 12:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/चंडीगढ़/पंचकूला।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/चंडीगढ़/पंचकूला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 12:37 PM IST
सार

हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म केस में पुलिस ने मामले को रद्द करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
Kasauli gangrape case Police report to court recommend cancellation of case
मोहन लाल बड़ौली/गायक रॉकी मित्तल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत छह लोगों पर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर जबरन 50 लाख रुपये मांगने का मामला दर्ज किया है। रॉकी मित्तल की शिकायत पर सेक्टर पांच की थाना पुलिस ने भाजपा नेता अमित बिंदल और महक नामक महिला को गिरफ्तार किया है। उनको दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


रॉकी मित्तल ने शिकायत में बताया, नौ सितंबर को उसके पास दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और एक अन्य महिला (महक) ने व्हाट्सएप कॉल की। उसने कहा, ''हमसे नहीं मिले तो उन्हें व मोहन लाल बड़ौली को झूठे व हनीट्रैप में फंसा देंगे। अगले ही दिन फिर फोन किया और कहा कि मोहन लाल बड़ौली से मीटिंग करवाकर पैसे नहीं दिलवाए नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।''
विज्ञापन

 
मित्तल का आरोप है कि अमित बिंदल ने भी उन्हें फोन कर धमकी दी और साजिश रच घर पर हंगामा कराया। इसको लेकर उन्होंने 14 सितंबर को डीजीपी हरियाणा को ऑनलाइन और 18 सितंबर को सेक्टर पांच थाने में शिकायत दी। इसी दिन दोनों महिलाएं उनके निर्माणाधीन घर पहुंचे और खूब हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनके व बड़ौली पर कसौली में एफआईआर दर्ज करवा दी गई। रॉकी ने आरोप लगाया कि इन लोगों को संगठित अपराधियों का समूह है, जो लोगों को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठते हैं और एआई की मदद से उनकी सीडी भी बनाते हैं। रॉकी का आरोप है कि पुलिस के बुलाने पर 25 सितंबर को दोनों महिलाएं सेक्टर 5 थाना पहुंची और माफी मांगी। कहा कि वह ये अमित बिंदल के दबाव में कर रही हैं। 

उसके बाद 22 जनवरी को फिर से व्हाट्सएप कॉल आई और महक ने कहा कि वह और अमित बिंदल इस पूरे प्लान की मास्टरमाइंड हैं। तुम्हारा और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के साथ समझौता करा दिया जाएगा। बस तुम्हें 50 लाख रुपये देने होंगे।

शिकायत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। जांच कर रहे हैं कि इस गिरोह ने कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है- हितेंद्र सिंह, प्रभारी सेक्टर पांच थाना

पुलिस ने कोर्ट में की मामला रद्द करने की सिफारिश
हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर अदालत में दायर कर दी है। इसमें पुलिस ने इस मामले को रद्द करने की सिफारिश की है। जांच में महिला की ओर से लगाए आरोपों का कोई सबूत पुलिस को नहीं मिला है। अब आगामी कार्रवाई अदालत की ओर से की जाएगी। 13 दिसंबर को एक महिला ने हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने कसौली के एक होटल में दुष्कर्म की बात कही। मामला चर्चा में आया।

हालांकि, महिला ने वर्ष 2023 में दुष्कर्म की बात कही। ऐसे में डेढ़ साल पुराने मामले में पुलिस को जांच करना मुश्किल हो गया। इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले की अपनी स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसमें महिला की ओर से लगाए गए आरोप पर कोई भी ठोस सबूत नहीं मिले हैं। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई है, इसमें कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed