{"_id":"60fb05228ebc3e584a6cf43f","slug":"women-returned-jcb-shouting-slogans-police-had-to-be-called-kangra-news-sml3779124143","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने लौटाई जेसीबी, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने लौटाई जेसीबी, की नारेबाजी
विज्ञापन
बैजनाथ नगर पंचायत के निर्माण कार्यों का विरोध करती महिलाएं।
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायतों में शामिल बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत के निर्माण कार्यों को वार्ड नंबर नौ बुहली कोठी की महिलाओं ने एक बार फिर से बंद करवा दिया। महिलाओं ने नगर पंचायत के कार्यों का विरोध करते हुए कार्य में लगी जेसीबी को वापस भेज दिया। इस दौरान महिलाओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष कांता देवी व नगर पंचायत के सचिव प्रदीप दीक्षित के सामने नारेबाजी करके विरोध प्रकट किया। बाद में नगर पंचायत के सचिव ने पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना दी। इस पर महिला पुलिस व जवान मौके पर पहुंच गए।
उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर नगर पंचायत स्टोर और शेड बनाने का कार्य करना चाहती है। इस स्थान की करीब 25 कनाल भूमि राजस्व रिकॉर्ड में नगर पंचायत के नाम दर्ज है। नगर पंचायत गत तीन वर्षों से इस स्थान पर सूखे कूड़े को स्टोर करना चाहती है और इसके लिए नगर पंचायत ने समस्त सरकारी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए हैं। गांव की महिलाओं का आरोप है कि इस स्थान को वर्षों से अपने कार्यों के लिए प्रयोग में ला रही हैं। इस जमीन के साथ में बावड़ी व खड्ड है। कूड़े से दुर्गंध आने के साथ-साथ पानी भी दूषित हो जाएगा।
नगर पंचायत के सचिव प्रदीप दीक्षित का कहना है कि इस स्थान को मात्र स्टोर व शेड के लिए प्रयोग में लाया जाएगा और सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए आधुनिक मशीनों की स्थापना से यहां पर किसी भी प्रकार से वातावरण दूषित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कार्य का विरोध करने को लेकर प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। अब प्रशासन के आदेशों पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कांता देवी ने कहा कि नगर पंचायत के नाम की इस भूमि में निर्माण करने के लिए सभी विभागों से एनओसी ली गई है। जल्द ही इस भूमि को नगर पंचायत पुलिस व प्रशासन के सहयोग से प्रयोग में लाएगी।