फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman suicide in Kangra

चौकी में 21 वर्षीय विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman suicide in Kangra
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां और चौकी मझीन के अंतर्गत 21 वर्षीय विवाहिता ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव मंगलवार को जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। थाना खुंडियां चौकी मझीन को इस मामले की जानकारी पंचायत प्रधान से प्राप्त हुई। घटना सोमवार की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जोगिंद्र सिंह प्रधान टिपरी ने चौकी मझीन में सूचना दी कि इंदु बाला पत्नी अजय कुमार गांव चौकी तहसील खुंडियां ने फंदा लगा लिया है। उसे अस्पताल सुजानपुर ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रभारी चौकी मझीन सहायक रवि दत्त व टीम ने शव को कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों व अन्य पड़ोसियों के बयान कलमबद्ध किए हैं। बताया जा रहा है कि इंदु बाला की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। उसकी एक डेढ़ माह की बच्ची है। महिला बिहार की रहने वाली थी।
विज्ञापन

उसके मायके पक्ष का कोई पता मालूम नहीं है और न ही कोई संपर्क नंबर है। इसके अलावा न ही महिला का कहीं आना-जाना था। महिला का स्वभाव गुस्से वाला था। जब पति, सास, ससुर घर पर नहीं थे, तो अपने मकान के ऊपर वाले कमरे में लोहे के गार्डर में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। महिला के पास कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी खुंडियां प्यार सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed