{"_id":"612e7a078ebc3ef96f0eb931","slug":"will-be-strengthened-by-stars-project-kangra-news-sml382261466","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने किया राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्टार्स प्रोजेक्ट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने किया राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्टार्स प्रोजेक्ट का शुभारंभ
विज्ञापन
धर्मशाला में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को शॉल टोपी देकर सम्मानित करते हुए हिमाचल प्रदेश मुख्या
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को सभी जिलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर परामर्श कार्यशालाओं का आयोजन करने और स्टार्स प्रोजेक्ट का धर्मशाला से शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह स्टार्स प्रोजेक्ट विश्व बैंक के सौजन्य से भारत सरकारकी ओर से देश के छह राज्यों में चलाया जा रहा है।
इसमें हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, और राजस्थान हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों को शुरूआती शिक्षा और मजबूत अधिगम तथा आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ढांचे को चुस्त दुरुस्त करने के लिए स्टार्स प्रोजेक्ट में हिमाचल प्रदेश को 650 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। यह प्रोजेक्ट पांच वर्ष तक कार्य करेगा। ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत को विश्व गुरू के सिंहासन पर विराजमान करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य परियोजना निदेशक डॉ वीरेंद्र शर्मा ने प्रदेश में किये जा रहे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रयासों पर प्रस्तुति दी और जिला परियोजना अधिकारी विनोद चौधरी ने जिला में किए गये प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र महामंत्री तथा राज्य टास्क फोर्स सदस्य देसराज शर्मा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों पर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कार्यशाला में विधायक अरुण मेहरा, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेखा कपूर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा महिंद्र कुमार, जिला परियोजना अधिकारी चंबा राजेश शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के राज्य टास्क फोर्स सदस्य डॉ. जोगिंद्र सिंह, यशवंत, दीपक, अजय आचार्य, डॉ शिखा शर्मा, मोहिंद्र सिंह, रत्न ठाकुर मौजूद रहे।