{"_id":"68bd9a1bac96d856440c1860","slug":"will-ask-for-special-economic-package-for-damaged-houses-sanjay-kangra-news-c-95-1-ssml1019-194567-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त घरों के लिए मांगेंगे विशेष आर्थिक पैकेज : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त घरों के लिए मांगेंगे विशेष आर्थिक पैकेज : संजय
Mon, 08 Sep 2025 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 08 Sep 2025 08:13 AM IST
विज्ञापन
सुलह क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनते संजय चौहान। -स्रोत : जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बिछवाई तथा उसके आसपास की पंचायतों में बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही निवारण करने का प्रयास किया।
चौहान ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लेना और संबंधित विभागों से उसे तुरंत दुरुस्त कराने व मरम्मत करने के निर्देश देना है। उन्होंने अपने दौरे में जहां-जहां राहत सामग्री और अस्थायी रिहाइश बनाने के क्षेत्र चिन्हित किए, वहां प्रशासन से तुरंत व्यवस्था करने को कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बरसात में हुए नुकसान का ब्यौरा लगभग तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के समक्ष रखा जाएगा। चौहान ने क्षतिग्रस्त मकानों और पशुशालाओं के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करने की बात कही।