फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   When the administration is unaware then how will people get the right news

Kangra News: जब प्रशासन ही बेखबर तो लोगों को कैसे मिलेगी सही खबर

Thu, 21 Mar 2024 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
When the administration is unaware then how will people get the right news
धर्मशाला। जब प्रशासन ही बेखबर हो तो लोगों को कैसे मिलेगी सही खबर। जिला प्रशासन की वेबसाइट को देखकर लोग कुछ इस तरह चर्चा कर रहे हैं। लोगों को ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध करवाने की सहूलियत के लिए बनाई गई जिला कांगड़ा प्रशासन की वेबसाइट लंबे समय से अपडेट नहीं हो पाई है। इस वजह से लोगों को किसी भी विभाग की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। वेबसाइट अपडेट न होने के कारण आज भी कई अधिकारियों के पुराने नाम ही सामने आ रहे हैं, जिनका तबादला एक साल पूर्व हो चुका है। वेबसाइट पर स्वास्थ्य विभाग के एक भी अधिकारी का नाम सही नहीं है। पुराने सीएमओ कांगड़ा का नाम अभी तक वेबसाइट पर दिख रहा है। जबकि मौजूदा समय में सीएमओ कोई और है। इसके अलावा टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित अधिकतर बीएमओ के नाम भी सही नहीं हैं।
विज्ञापन

इस वजह से लोगों को सही जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वेबसाइट में कहीं जिला कांगड़ा में दो नगर निगम दर्शाए जा रहे हैं तो कहीं पर एक ही नगर निगम बताया जा रहा है। लंबे समय से वेबसाइट को अपडेट नहीं किया जा सका। केवल डीसी कांगड़ा का नाम और फोटो बदलने का काम ही किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर 2018 के बाद की कोई भी प्रेस विज्ञप्ति नहीं डाली गई है। लोगों को प्रशासन की ओर से जारी होने वाले ताजा आदेशों की जानकारी वेबसाइट के माध्यम से नहीं मिल पा रही है। लोगों की सहुलियत के लिए बनाई वेबसाइट अपडेट न होने के कारण लोग भ्रमित हो रहे हैं। केवल दो बार प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जानकारी अपने वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख योजनाओं की जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मामला ध्यान में आया है कि वेबसाइट पर पुराने अधिकारियों की जानकारी दर्शाई जा रही है। जल्द ही वेबसाइट को अपडेट करवा दिया जाएगा, ताकि जिला के लोगों को सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ जस्सल, एडीसी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed