{"_id":"6259b4c6ac873c639337741c","slug":"wheat-procurement-has-not-started-claims-fail-kangra-news-sml405805819","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा में आज होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरद्वारा में आज होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में गेंहू खरीद केंद्र में प्राइवेट ठेकेदार किसानों से ली गई गेंहू की सफाई करते हुए।
- फोटो : Kangra
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के मंड क्षेत्र के ठाकुरद्वारा में सरकार के दावे के बावजूद शुक्रवार से गेहूं खरीद केंद्र खोलने की घोषणा पूरी नहीं हो पाई है। प्रशासन ने दावा किया गया था कि 10 से 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी, लेकिन अभी तक ठाकुरद्वारा में वारदाना तक नहीं पहुंचा है।
ऑनलाइन बुकिंग भी 25 तारीख से पहले कोई स्लॉट शो नहीं कर रही है, जबकि ठाकुरद्वारा के पटवारी गौरव के अनुसार वह 17 किसानों को आज तक वेरिफाई कर चुके हैं। इसके विपरीत निजी खरीदार सरकारी रेट से 5 रुपये अधिक यानी 2020 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धड़ाधड़ गेहूं धड़ाधड़ खरीद कर रहे हैं, जबकि सरकारी रेट 2015 रुपये है। हिमाचली किसान भी प्राइवेट खरीदारों को गेहूं बेचकर पांच रुपये अधिक पा रहे हैं, जिससे किसान खुश भी हैं, लेकिन सरकारी मंडी न खुलने का रोष किसानों में भी दिख रहा है। जब किसानों से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंड क्षेत्र में गेहूं की खरीद केंद्र की सिर्फ घोषणा ही हुई है। इस केंद्र में खरीद आज भी शुरू नहीं हुई है।
मंड क्षेत्र में गेहूं की कटाई पिछले एक सप्ताह से शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक एफसीआई और प्रशासन के अधिकारी ठाकुरद्वारा मंडी में नहीं पहुंचे हैं। सिर्फ एक कर्मचारी एपीएमसी का कर्मचारी ही मंडी में पहुंच पाया है। किसान सुनील कुमार व होशियार सिंह ने बताया कि सरकारी रेट 2015 रुपये है, जबकि प्राइवेट मंडियों वाले गेहूं का रेट 2020 पर नकद ही मौके पर दे रहे हैं। शाम तक फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी मंडी में पहुंच जाएंगे। एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि 16 अप्रैल से गेहूं की खरीद ठाकुरद्वारा मंडी शुरू कर दी जाएगी।