फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   wheat crop purchase

जिले में 374 मीट्रिक टन हुई गेहूं की खरीद

Mon, 25 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
wheat crop purchase
धर्मशाला। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में 440 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए सही फसल सही दाम पोर्टल का लाभ उठाया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान सरकार की और से निर्धारित दामों पर अपनी फसल बेच सकते हैं। सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं की खरीद के लिए तीन मंडियां स्थापित की गई हैं ताकि किसानों को दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि फतेहपुर ब्लॉक में रियाली, इंदौरा ब्लॉक में ठाकुरद्वारा और गुज्जर का तालाब मंडी को स्थानांतरित करके फतेहपुर अनाज मंडी में गेहूं की खरीद की सुविधा प्रदान की गई है। उपायुक्त ने बताया कि रियाली मंडी में अब तक 273 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंडी में 101 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। रियाली मंडी में 21 किसानों को 20 लाख 85 हजार और ठाकुरद्वारा मंडी में 15 किसानों को 14 लाख 64 हजार रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। गेहूं बेचने के लिए किसान सही फसल सही दाम पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं ताकि फसल का सही दाम मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सरकार, जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग गेहूं की खरीद के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। किसानों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए मंडियों में उचित व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed