फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   water supply

नूरपुर शहर में दिन में दो समय मिल रहा पीने का पानी

Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
water supply
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर में लोगों को अब दिन में दो बार पीने का पानी मिल रहा है। जल शक्ति विभाग ने गत मंगलवार से शहर में दिन में दो बार पानी की सप्लाई देनी शुरू कर दी है। इससे पहले विभाग ने दोपहर को पानी की सप्लाई छोड़कर ट्रायल किया जो सफल रहा। बुधवार को भी जल शक्ति विभाग ने शहर में दो बार पानी की सप्लाई दी। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक एवं वन मंत्री राकेश पठानिया ने कुछ समय पहले नूरपुर शहर की जनता को दिन में दो बार पानी की सप्लाई देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता देवेंद्र राणा ने बताया कि मंगलवार से शहर में बौड़ को छोड़कर दिन में दो बार पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। बौड़ में पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाया गया है। वन मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि हाल ही में 25 लाख रुपये से वार्ड 10 में नया पेयजल स्रोत विकसित किया गया है। इस कारण विभाग ने नूरपुर शहर में दिन में दो बार पानी की सप्लाई देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed