फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   water cricis

कथोली गांव में चार दिन से पानी की किल्लत

Wed, 20 Apr 2022 08:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
water cricis
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग नगरोटा सूरियां के अधीन गांव कथोली की धीमान बस्ती के कुछ घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से पिछले चार दिन से लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। हालत यह है कि खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। कथोली निवासी रक्षपाल धीमान ने बताया कि उनके घर मे पिछले चार दिन से पेयजल नहीं आ रहा, जबकि उसी लाइन पर विभाग की मिलीभगत से कुछ प्रभावशाली टुल्लू पंप लगाकर किचन गार्डनिंग कर रहे हैं। अंडर ग्राउंड बड़े-बड़े टैंकों में पेयजल का भंडारण कर रहे हैं। लेकिन, विभाग आंखें मूंदे हुए है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कनिष्ठ अभियंता रजनीश को 19 अप्रैल को अवगत करवाया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। लेकिन, दो दिन बीत जाने पर भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। सहायक अभियंता राम कुमार का कहना है कि बिजली की वोल्टेज कम होने से समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed