{"_id":"61cf0fb29dc444762f017301","slug":"vyapar-mandal-dharamshala-election-8-nominations-for-three-posts-kangra-news-sml395236111","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल धर्मशाला के तीन पदों को आठ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल धर्मशाला के तीन पदों को आठ नामांकन
विज्ञापन
धर्मशाला। व्यापार मंडल धर्मशाला के नौ जनवरी को होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। इस दौरान तीन पदों के लिए आठ उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोंकी है, जिसमें प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा चार उम्मीदवार, जबकि कोषाध्यक्ष व सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। पहली जनवरी को नामांकन वापसी होगी।
नामांकन वापसी के बाद दो जनवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची चुनाव समिति जारी कर देगी। प्रधान पद के लिए सुनीश माटा, मुनीश लूथरा, राजीव महाजन व नगिंद्र सलारिया, सचिव पद के लिए दीपक निराला व गर्वित शर्मा, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश साहनी व शुभम गुप्ता ने अपनी दावेदारी जताई है। वहीं, व्यापार मंडल धर्मशाला की चुनाव समिति के अध्यक्ष शिव दत्त ने दावा करते हुए कहा कि धर्मशाला व्यापार मंडल के लिए यह गर्व की बात है कि चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची को आधार के साथ जोड़ने संबंधित घोषणा के बाद यह हिमाचल प्रदेश का ही नहीं, बल्कि भारत का पहला व्यापार मंडल होगा, जिसकी मतदाता सूची डिजिटल व आधार से लिंक हुई है। इसमें लगभग 320 मतदाता सूची में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न करवाने में चुनाव समिति सदस्यों में कमल शर्मा, रजनीश माटा, त्रिलोक चंद सूद, सत्यपाल सूद व अतुल भारद्वाज अपना सहयोग दे रहे हैं।