फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   virbhadra announment.

मझीण को उप तहसील, आधा दर्जन स्कूल अपग्रेड

Mon, 23 Nov 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ज्वालामुखी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, ज्वालामुखी। Updated Mon, 23 Nov 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
virbhadra announment.

ज्वालामुखी हलके के दौरे के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री ने चंगर क्षेत्र पर तोहफों की बरसात कर दी। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे ज्वालाजी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने चंगर क्षेत्र में करोड़ों की लागत के दर्जन भर लोकार्पण और नींवपत्थर रखे। मझीण में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने मझीण में उपतहसील खोलने की घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने और मझीण और लगड़ू में पशु औषधालय खोलने की घोषणाएं भी कीं।
विज्ञापन


 उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण के लिए साइंस ब्लॉक और प्राथमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण में खेल मैदान के लिए प्रत्येक को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला भटाल खुर्द और सुरला को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने और राजकीय प्राथमिक पाठशाला चौकी-सिहोरबाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दादड़ू धतेड़, राजकीय प्राथमिक पाठशाला डल और राजकीय प्राथमिक पाठशाला फकेड़ को माध्यमिक पाठशालाओं के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने सिद्धपुर गांव के लिए वाया कूट-कश्मीर से सड़क निर्माण की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक संजय रत्न, मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल एवं जगजीवन पाल, विधायक यादवेंद्र गोमा, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, एपीएमसी हमीरपुर अध्यक्ष प्रेम कौशल, स्वतंत्रता सेनानी बोर्ड के उपाध्यक्ष सुशील रतन, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा आदि उपस्थित थे।

खुंडियां को पुलिस थाना, मझीण में खुली पुलिस चौकी
मुख्यमंत्री ने खुंडियां में नए पुलिस थाने और मझीण में पुलिस चौकी का लोकार्पण भी किया। उन्होंने 2.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मझीण चौकी-धोरियां-जामन-मेहेरा, हरवाह वाया जंदर चीर सड़क की आधारशिला रखी। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की 10 गांव की लगभग 3748 लोग लाभान्वित होंगे।

उन्होंने मझीण में 4.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं सहायक अभियंता कार्यालय की आधारशिला भी रखी। सिल्ह, मझीण, टिहरी और पालवां में 11 केवी के प्रत्येक में चार फीडर स्थापित किए जाएंगे। इससे नौ पंचायतों के 13 गांव की 28 हजार से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी।


कई चेक डैम, लिंक रोड के शिलान्यास
वीरभद्र सिंह ने 3.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सिल्ह से गगरूही वाया धरीन जंगल संपर्क मार्ग की आधारशिला रखी। इस मार्ग के बनने से चार गांव की लगभग 850 आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने 4.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अध्धे-दी-हट्टी,मसरेहड़, रेहर और कुट सारोतेरियां सड़क की आधारशिला भी रखी। इस सड़क के बनने से क्षेत्र की एक हजार से अधिक लोग लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री ने 15.33 लाख रुपये की लागत से मझीण (पियां दा घट्टा) में नवनिर्मित वन विभाग के विश्राम गृह का

शुभारंभ किया। इससे उपरांत, मुख्यमंत्री ने 3.75 करोड़ रुपये की लागत से फकेड़ में चेक डैमों का शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed