फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   VIP at Dharamshala Hospital

धर्मशाला अस्पताल में वीआईपी की मनमानी का वीडियो वायरल

Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
VIP at Dharamshala Hospital
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला से जुड़ा एक वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। करीब दो मिनट के इस वीडियो में वीआईपी को मनमानी करते हुए दिखाया जा रहा है। इसी के साथ इलाज करवाने आ रही आम जनता की अस्पताल में अनदेखी का भी आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वीडियो में लाइन तोड़कर इलाज के लिए आगे निकलने वाले एक व्यक्ति से युवक कह रहा है कि हम सोमवार से इलाज के लिए आ रहे हैं। तब से लेकर अब तक मेरी बारी नहीं आ रही है। आज भी हम सुबह आठ बजे से अस्पताल में बैठे हैं और आप बीच में आकर सिफारिश लगा रहे हैं। हम सुबह से लाइन में लगने वाले बेवकूफ नहीं हैं। वह कहता है कि (सरकारी सुविधाओं के लिए) जनता पहले आती है, न कि कोई वीआईपी। युवक उस शख्स से पूछता है कि आप अपना नाम और अपनी पर्ची दिखाओ। इस पर वह व्यक्ति जवाब देता है कि मैं किसी की पर्ची क्यों लाऊंगा। मैं अभी अपने सैंपल दूंगा। इस पर भी युवक और उसके साथ लाइन में खड़े मरीज लगातार सवाल करते रहे। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर कई टिप्पणियां कर रहे हैं। इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए योगेश नाम का एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है कि यह कौन सी नई बात है। हिमाचल के सरकारी दफ्तरों के यही हाल हैं। अजय भट्ट ने लिखा कि हर जगह यही हाल है। सरकारी दफ्तरों में जान-पहचान वालों के काम पहले होते हैं, फिर चाहे आम आदमी घंटों से परेशान हो रहा हो। अगर किसी ने आवाज उठाई तो रौब झाड़ते हैं, तब नियम और औपचारिकताएं सब आ जाती हैं।
विज्ञापन

उचित संज्ञान लिया जाएगा: गुलेरी
जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएस डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि मेरे ध्यान में इस तरह का अब तक कोई वीडियो नहीं आया है। अगर ऐसा कुछ हुआ है और मामला ध्यान में आता है, तो उस पर उचित संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed