फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vijay became the winner in Mega Run Marathon in Bhadoli

Kangra News: भड़ोली में मेगा रन मैराथन में विजय बने विजेता

Sun, 26 Feb 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vijay became the winner in Mega Run Marathon in Bhadoli
भड़ोली में मेगा रन मैराथन में विजेता प्रतिभागियों के साथ पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र रवि
ज्वालामुखी। शिवा डिफेंस अकादमी भड़ोली की ओर से ''''ड्रग फ्री फिट हिमाचल'''' अभियान के तहत मेगा मैराथन का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं मंत्री रहे ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की एवं विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिवा डिफेंस अकादमी के मालिक नवजोत सिंह ने बताया कि इस दौरान तीन वर्गों पुरुष, महिला एवं 10 से 14 साल के बच्चों की मैराथन का आयोजन किया गया। नवजोत सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग मैराथन 12 किलोमीटर भड़ोली से शुरू होकर अंब होते हुए वापस भड़ोली पहुंची। महिला वर्ग में छह किलोमीटर भड़ोली से अधे दी हट्टी होते हुए वापस भड़ोली पहुंची। जबकि बच्चों की तीन किलोमीटर मैराथन भड़ोली से ठेहड़ा होते हुए वापस भड़ोली पहुंची। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर विजय कुमार रहे। जिन्हें 3,100 रुपये एवं मेडल, दूसरे स्थान पर रोहित रहे, जिन्हें 2,100 रुपये एवं मेडल, वहीं तीसरे स्थान पर अमित कुमार रहे, जिन्हें 1,100 रुपयेे एवं मेडल प्रदान किया गया। वहीं चौथे से दसवें स्थान पर रहने वाले को गिफ्ट एवं मेडल दिया गया। वहीं पहले 70 स्थान पर रहने वाले धावकों को टीशर्ट दी गईं। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में पहले स्थान पर प्रियंका रहीं, जिन्हें 2,100 रुपये एवं मेडल, दूसरे स्थान पर श्वेता रहीं जिन्हें 1,100 रुपये एवं मेडल, जबकि तीसरे स्थान पर कृतिका रहीं जिन्हें 501 रुपये एवं मेडल प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि 10 से 14 साल के बच्चों के वर्ग में प्रथम स्थान पर हरीश डोगरा रहे जिन्हें 1,100 रुपये एवं मेडल, दूसरे स्थान पर आकाश पटियाल रहे जिन्हें 701 रुपये एवं मेडल, जबकि तीसरे स्थान पर आर एन डोगरा रहे जिन्हें 501 रुपये एवं मेडल प्रदान किया गया। वहीं चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले को गिफ्ट एवं मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed