{"_id":"60f462628ebc3e6d6950c497","slug":"vicious-were-in-the-process-of-carrying-out-a-crime-like-banoi-kangra-news-sml3773586149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनोई जैसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनोई जैसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे शातिर
विज्ञापन
धर्मशाला। सदर थाना पुलिस ने बणोई जैसी वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों को गिरफ्तार किया है। धर्मशाला में सुनार की दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में एक एक माह पहले ही जेल से छूटा था, जबकि एक आरोपी को छूटे हुए अभी मात्र 13 दिन ही हुए थे। जिले के ज्वेलरों और व्यापारियों को लूटने की फिराक में ये आरोपी जगह-जगह रेकी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने इनकी लूटपाट के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने पड़ोसी राज्य पंजाब के तीन आरोपियों को चोरी की वारदात को अंजाम देने और चोरी किए गए गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई राज उगले हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में एक ने चोरी की वारदात को देने के लिए किन्नर का रूप धरा था, जिसे पुलिस ने बेनकाब किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी करीब तीन माह पहले बनोई में सुनार से हुई लूटपाट जैसी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बनोई में कुछ आरोपी सुनार से डेढ़ करोड़ रुपये के जेवर लूट ले गए थे।