फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vegetable market will be shifted from Charan Khad to Pasu in a month

Kangra News: चरान खड्ड से एक माह में पासू शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

Mon, 19 May 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 19 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market will be shifted from Charan Khad to Pasu in a month
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला की पासू और शीला-भटेहड़ पंचायत में लगभग 2.36 करोड़ रुपये निर्मित नई सब्जी मंडी एक माह के भीतर शुरू हो सकती है। मंडी की सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब अंतिम मंजूरी के लिए फाइल शिमला भेज दी गई है।
विज्ञापन

अनुमति मिलते ही धर्मशाला के चरान खड्ड स्थित मौजूदा मंडी को पासू मंडी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ होगा। मंडी परिसर तक पहुंच में बाधा बन रहे पेड़ों के कारण इसे अभी तक शुरू नहीं किया जा सका था। मंडी के मुख्य गेट से लेकर मैदान तक पेड़ होने के चलते बड़े वाहनों का प्रवेश संभव नहीं था।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए कृषि उपज मंडी समिति, जिला कांगड़ा ने शिमला से अनुमति लेकर 11 पेड़ों की कटाई कर रास्ता साफ करवा दिया है। पासू सब्जी मंडी के पहले चरण में 1.36 करोड़ रुपये की लागत से आठ दुकानें और एक बड़ा पक्का मैदान तैयार किया गया। दूसरे चरण में एक करोड़ रुपये खर्च कर मुख्य सड़क मार्ग, गेट निर्माण, इंटरलॉक टाइल्स और आठ नई दुकानों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासू सब्जी मंडी के रास्ते से चीड़ के पेड़ों को कटवा दिया गया है। अब मंडी को शुरू करने के लिए शिमला फाइल भेजी गई है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी चरान स्थित मंडी को पासू सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। एक माह के भीतर पासू सब्जी मंडी शुरू हो सकती है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों और किसानों को लाभ मिलेगा।
-नरेंद्र मोंगरा, अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed