फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ved Vyas had composed 18 thousand verses: Sumit

वेदव्यास ने की थी 18 हजार श्लोकों की रचना : सुमित

Wed, 14 May 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ved Vyas had composed 18 thousand verses: Sumit
नीलकंठ महादेव मंदिर हार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में उप​​स्थित संगत। स्रोत: आयोजक
परागपुर (कांगड़ा)। नीलकंठ महादेव मंदिर हार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन पंडित सुमित शास्त्री ने संगत को कथा का रसपान कराया। उन्होंने बताया कि जब महर्षि वेदव्यास सरस्वती नदी के तट पर अपने आश्रम में ध्यान में थे। उन्होंने कलियुग के प्राणियों की दुराचारी और पापमय दशा का दर्शन किया तो उनकी आंखें सजल हो उठीं। दुखी मन से चिंतन करते हुए, देवऋषि नारद की प्रेरणा और भगवान गणपति के सहयोग से उन्होंने भागवत के चार श्लोकों को विस्तार देकर 18 हजार श्लोकों में रचा। इस दौरान पंडित शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की ओर से पांडवों और उत्तरा की रक्षा, कुंती के आदर्श चरित्र, भीष्म प्रसंग, राजा परीक्षित के जन्म और शमीक मुनि के पुत्र शृगी के दिए शाप की कथा का वर्णन किया। कथा में अश्वनी कुमार, मिंटू, मोनू, संजीव, पुण्या, रजनी, सपना और शामली सहित कई भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed